रिलायंस ग्लोबलकॉम को 10 करोड़ डॉलर के सौदे मिले
अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की इस कम्पनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत गर्ग ने कहा, "कम्पनी अपने आंतरिक संसाधन बढ़ाने के लिए अन्य कम्पनियों से समझौते करेगी या विभिन्न आपूर्तिकर्ताओं को एकत्रित करेगी।"
अप्रैल 2010 से कंपनी को कई लाख डॉलर के सौदे मिलने के कारण कम्पनी के ग्राहकों की संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।
रिलायंस ग्लोबलकॉम 163 देशों के 2,100 से अधिक उद्योगों, 200 कैरियर कम्पनियों और 25 लाख खुदरा ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रही है।
हाल ही में वैश्विक वाईमैक्स क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी ई वेव वर्ल्ड के अधिग्रहण के बाद रिलायंस ग्लोबलकॉम अब 50 देशों में 4-जी सेवाएं शुरू करने जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications