न्यूजीलैंड में विमान दुर्घटनाग्रस्त, यात्री बाल-बाल बचे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एयर न्यूजीलैंड के उपक्रम एयर नेल्सन द्वारा संचालित यह विमान राजधानी वेलिंगटन से सीधे नेल्सन जा रहा था, लेकिन खराब मौसम के कारण उसके गंतव्य के बजाय उसे ब्लेनहिम की ओर मोड़ दिया गया।
दुर्घटनाग्रस्त यह विमान कनाडा का बॉमबार्डियर डैश-8 क्यू 300 है। टीवी-3 चैनल ने सीबीएस के हवाले से खबर दी है कि चार दिन पहले उत्तरी अमेरिका में उतरते समय ऐसे दो अन्य विमानों में भी इसी तरह की समस्याएं आई थीं।
सीबीएस के अनुसार पिछले दो वर्षो के दौरान बॉमबार्डियर विमान के उत्तरी अमेरिका में उतरते समय गियर फेल होने की छह घटनाएं हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।












Click it and Unblock the Notifications