मेट्रो की नई लाइन की शुरुआत में देरी की आशंका
दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया, "मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) को गुरुवार और शुक्रवार को रेल मार्ग की जांच करनी थी लेकिन उन्होंने आज (गुरुवार) ऐसा नहीं किया। यदि सीएमआरएस मंगलवार को यह जांच कर स्वीकृति दे देते हैं तो इस मार्ग पर दिल्ली मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।"
उन्होंने आईएएनएस को बताया, "हम खेलों से पहले मेट्रो लाइन को शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन एक दिन की देरी और सीएमआरएस के गुरुवार को निरीक्षण न करने के बाद हम इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं कि क्या वे एक दिन के निरीक्षण के बाद इसे स्वीकृति दे देंगे। इसलिए निर्धारित समयसीमा में इसके शुरू न होने की आशंका है।"
यह 20.16 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन राष्ट्रमंडल खेलों के तीन आयोजन स्थलों जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नेशनल स्टेडियम और कर्णी सिंह शूटिंग रेंज को जोड़ती है।
वैसे यदि दो अक्टूबर को यह मेट्रो लाइन शुरू हो भी जाती है तो यह भी सरिता विहार तक ही सेवाएं दे सकेगी क्योंकि बदरपुर स्टेशन तक का काम अभी पूरा नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications