अयोध्या फैसला : कांग्रेस ने कहा, सभी निर्णय स्वीकार करें
फैसला आने के बाद गुरुवार को कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने संवाददाताओं से कहा, "हमारा पहले से भी यह कहना रहा है कि देश के सभी लोगों को न्यायपालिका में भरोसा रखना चाहिए। आज भी हमारी फिर यही अपील है कि सभी को इस फैसले को स्वीकार करें।"
द्विवेदी ने कहा, "इस निर्णय के आने के बाद किसी को भी इसकी अनुचित व्याख्या, अफवाहें और दुष्प्रचार नहीं करना चाहिए। हम देश के सभी नागरिकों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। उम्मीद है कि देश में अमन का माहौल बरकरार रहेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications