एल एण्ड टी को 700 करोड़ रुपये के ठेके मिले

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एण्ड ट्रबो (एल एण्ड टी) को विभिन्न कम्पनियों से निर्माण कार्यो के लिए 700 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कम्पनी को सबसे बड़ा ठेका जबलपुर महानगर निगम की ओर से 375 करोड़ रुपये की लागत से 210 किलोमीटर लंबे भूमिगत नालों के निर्माण के लिए मिला है।

कम्पनी ने अपने बयान में कहा कि जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन योजना के अंतर्गत इस काम को 30 महीनों में पूरा किया जाएगा।

इसके अलावा कम्पनी को हरियाणा प्रदेश उद्योग एवं आधारभूत संरचना विकास निगम की ओर से पानीपत और राई में जल संरक्षण इकाइयां निर्मित करने के लिए 165 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

भूषण स्टील की ओर से कम्पनी को उड़ीसा स्थित स्टील संयंत्र में मटेरियल हैंडलिंग संबंधी निर्माण कार्यो के लिए 160 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+