अयोध्या फैसला : संघ ने कहा, राष्ट्रीय एकता प्रदर्शित करने का अवसर
भागवत ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "ये जो फैसला है, इससे राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।"
उन्होंने कहा, "इस फैसले को विजय और पराजय के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। ये सभी के लिए आवश्यक है कि पिछले कुछ वर्षो में जो कुछ कटुता और विषमात उत्पन्न हुई उसे भूलाकर सबको मिलजुलकर स्नेह भाव से राम मंदिर के निर्माण में जुट जाना चाहिए। राम राष्ट्रीय आस्था और राष्ट्रीय पहचान है और पिछली बातों को भूलाकर राष्ट्रीय एकता को दर्शाने का यह अवसर है।"
इस अवसर पर भागवत ने देश की जनता से शांति व आत्मीयता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, "किसी को ठेस पहुंचे ऐसी बात नहीं की जानी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications