शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 113 अंक बढ़ा (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.57 प्रतिशत बढ़कर 20,069.12 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,114.73 अंक का उच्च और 19,864.46 अंक का निम्न स्तर छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 6,029.95 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,048.45 अंक का उच्च और 5,963.60 अंक का निम्न स्तर छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 19.78 अंक (-0.24 प्रतिशत) गिरकर 8,084.14 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 10.98 अंक (0.11 प्रतिशत) बढ़कर 10,245.70 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई का एफएमसीजी (1.40 प्रतिशत), धातु (0.82 प्रतिशत), बैंकिंग (0.76 प्रतिशत) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.26 प्रतिशत) सूचकांकों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।
वहीं तेल एवं गैस (-1.17 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (-0.89 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल्स (-0.51 प्रतिशत) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (-0.51 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एचडीएफसी (3.29 प्रतिशत), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (3.28 प्रतिशत), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.61 प्रतिशत), आईटीसी (2.53 प्रतिशत) और विप्रो (1.61 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे। सिप्ला (1.48 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (1.45 प्रतिशत) और एसबीआई (1.22 प्रतिशत) भी सेंसेक्स पर तेजी दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहे।
वहीं एसीसी (-1.49 प्रतिशत), ओएनजीसी (-1.48 प्रतिशत), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (-1.28 प्रतिशत), आरआईएल (-1.27 प्रतिशत) और रिलायंस कम्युनिकेशन (-0.85 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। टाटा मोटर्स (-0.84 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (-0.74 प्रतिशत) और महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (-0.73 प्रतिशत) में भी गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई पर 1,309 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1,644 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए वहीं 120 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications