जम्मू में भाजपा के बंद का आंशिक असर
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सड़कों पर वाहन कम दिखाई दिए, जबकि दुकानें बंद रहीं। साथ ही विद्यालयों, बैंकों और दफ्तरों में कर्मचारियों की मौजूदगी कम रही।
बंद के मद्देनजर जम्मू भर में पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए थे।
भाजपा, शिव सेना, पनून कश्मीर और अन्य समूहों ने बंद का आह्वान किया था। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा जम्मू क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
पैंथर्स पार्टी ने भी बंद का समर्थन किया है और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस्तीफा की मांग की है।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में अस्थिरता के मद्देनजर केंद्र सरकार ने आठ सूत्री पैकेज की घोषणा की है। इसे लेकर जम्मू क्षेत्र के समूहों ने अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications