सेंसेक्स 113 व निफ्टी 39 अंक बढ़ा (लीड-1)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.57 प्रतिशत बढ़कर 20,069.12 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,114.73 अंक का उच्च और 19,864.46 अंक का निम्न स्तर छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 6,029.95 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,048.45 अंक का उच्च और 5,963.60 अंक का निम्न स्तर छुआ।
बीएसई पर मिडकैप सूचकांक 19.78 अंक (-0.24 प्रतिशत) गिरकर 8,084.14 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 10.98 अंक (0.11 प्रतिशत) बढ़कर 10,245.70 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर एफएमसीजी (1.40 प्रतिशत), धातु (0.82 प्रतिशत), बैंकिंग (0.76 प्रतिशत) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.26 प्रतिशत) सूचकांकों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।
वहीं तेल एवं गैस (-1.17 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (-0.89 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल्स (-0.51 प्रतिशत) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (-0.51 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications