पीएनबी ने कर्ज और जमा दरें बढ़ाईं
सरकारी क्षेत्र के बैंक ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा, "बैंक ने अपनी आधार दर 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.5 प्रतिशत कर दी है जो कि एक अक्टूबर से लागू होगी।"
बैंक ने अपनी जमा दरों में भी 25 से 50 आधार अंकों की वृद्धि की है। बैंक की आठ से 10 साल की परिपक्वता अवधि वाली जमाओं पर अधिकतम जमा दर आठ प्रतिशत हो गई है।
बैंक ने अपनी प्रमुख उधारी दर को 11.75 प्रतिशत पर स्थिर रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications