राष्ट्रमंडल खेल : दिल्ली पहुंची क्वींस बैटन
इस मशाल ने अपनी यात्रा के दौरान 190,000 किलोमीटर की दूरी नापी। इस दौरान यह विदेशों में 170,000 किलोमीटर और भारत में 20,000 किलोमीटर तक घूमी। मशाल वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान से भारत पहुंची थी।
इस मशाल को हरियाणा के रास्ते नई दिल्ली में लाया गया। अगले दो दिनों तक यह दिल्ली के कई प्रमुख स्थानों का दौरा करेगी और फिर तीन अक्टूबर को उद्घाटन स्थल-जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रवेश करेगी।
इस स्टेडियम में 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन और समापन होना है। इन खेलों में 71 देशों के 7000 खिलाड़ी और अधिकारी शिरकत करेंगे। 1982 एशियाड के बाद भारत में होने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications