राष्ट्रमंडल खेल : कलमाड़ी ने बिल्डर, ठेकेदार को दोषी ठहराया
कई देशों के खिलाड़ियों ने खेल गांव को गंदा और अस्वास्थकर बताते हुए इसकी आलोचना की थी।
कलमाड़ी ने कहा कि खेल गांव निर्माण का ठेका एमार-एमजीएफ को दिए जाने को लेकर नोडल एजेंसी दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और बिल्डर में मतभेद था।
उन्होंने कहा, "मतभेद के चलते काम में तीन महीने की देरी हुई। खेल शुरू होने में एक महीना शेष रहने पर हमें खेल गांव सौंपा गया और कुछ चीजों को सही करने में समय लगा। लेकिन अब खेल गांव सुन्दर दिख रहा है और मैं आप से कह सकता हूं कि सबसे अच्छा राष्ट्रमंडल खेल गांव है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications