राजद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
पटना में राजद के महासचिव रामकृपाल यादव तथा राजद के प्रवक्ता शकील अहमद ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व दिया है। यादव ने कहा कि परिसीमन के कारण कुछ निवर्तमान विधायकों के टिकट अवश्य काटे गए है परंतु दल में कहीं कोई नाराजगी नहीं है।
उन्होंने बताया कि मुख्य प्रत्याशियों में से सहरसा से अरूण यादव को मैदान में उतारा गया है तो महिशी से प्रो़ अब्दुल गफूर पार्टी के उम्मीदवार हैं। इसी तरह कटिहार से राम प्रकाश महतो, झंझारपुर से जगतनारायण सिंह तथा बरारी से मंसूर आलम को टिकट दिया गया है।
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जहां 21 अक्टूबर को 47 सीटों के लिए चुनाव होने हैं, वहीं दूसरे चरण में 45 सीटों के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होंगे। राज्य में 243 सीटों पर छह चरणों के तहत 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चुनाव होने हैं। मतगणना 20 नवम्बर में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications