एसबीआई ने जमा पर ब्याज दर में वृद्धि की

बैंक ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा, "बैंक ने अलग-अलग समय की परिवक्ता की अपनी जमा दरों में 25 से 75 आधार अंकों की वृद्धि की है जो कि एक अक्टूबर से लागू होगी।"

एसबीआई की सावधि जमा दरें चार प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत के बीच हैं। बैंक ने 91 से 180 दिन की सावधि जमाओं पर ब्याज की दर 75 आधार अंक बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत कर दी है।

सावधि जमाओं की तीन श्रेणियों में ब्याज दर 50 आधार अंक बढ़ाई गई है। 556 दिन से दो साल तक की सावधि जमाओं पर ब्याज दर 50 आधार अंक बढ़ाकर 7.25 प्रतिशत की गई है। दो साल से 999 दिन तक की जमाओं पर ब्याज दर 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.50 प्रतिशत की गई है। इसके अलावा 1,000 दिन की सावधि जमाओं पर ब्याज दर 50 आधार अंक बढ़ाकर 7.75 प्रतिशत की गई है।

एसबीआई ने अपनी तिमाही समीक्षा में कहा, "आधार दर 7.50 प्रतिशत के स्तर पर बनी रहेगी।"

पिछले महीने एसबीआई ने अपनी प्रमुख उधारी दरों में 50 आधार अंकों और जमा दरों में 25 से 150 आधार अंकों की वृद्धि की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+