फोर्ब्स की सूची में मुकेश सबसे अमीर भारतीय
पत्रिका द्वारा जारी 100 सबसे धनी भारतीयों की इस सूची में लंदन स्थित भारतीय मूल के उद्यमी और आर्सेलर मित्तल के अध्यक्ष लक्ष्मी निवास मित्तल दूसरे स्थान पर हैं और सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के प्रमुख अजीम प्रेमजी तीसरे स्थान पर हैं।
पिछले साल इन 100 भारतीयों की कुल संपत्ति 276 अरब डॉलर की थी। कमजोर वैश्विक आर्थिक व्यवस्था के बावजूद भारतीय अर्थव्यस्था की विकास दर बरकरार रही है इससे भारतीय उद्यमियों का प्रदर्शन भी मजबूत रहा है।
प्रमुख चार धनी भारतीयों की कुल सम्पत्ति में हालांकि कमी आई है, तीन साल पहले की 180 अरब डॉलर की तुलना में यह घटकर 86 अरब डॉलर हो गई है।
इस सूची में प्रमुख 10 धनी भारतीयों में एकमात्र महिला उद्यमी सावित्री जिंदल शामिल हैं। उनकी कुल सम्पत्ति 14.4 अरब डॉलर अनुमानित की गई है। मुकेश अंबानी की कुल सम्पत्ति 27 अरब डॉलर, मित्तल की सम्पत्ति 26.1 अरब डॉलर, प्रेमजी की सम्पत्ति 17.6 अरब डॉलर और अनिल अंबानी की सम्पत्ति 13.3 अरब डॉलर है।
इस सूची में दवा क्षेत्र के उद्यमी अजय पीरामल को 1.75 अरब डॉलर की सम्पत्ति के साथ 37वें स्थान पर रखा गया है।
सूची में 45 वर्षीय मीडिया क्षेत्र के उद्यमी कलानिधि मारन को चार अरब डॉलर की सम्पत्ति के साथ 17वें स्थान पर पर रखा गया है। पिछले साल की तुलना में उनकी सम्पत्ति में 74 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications