नोएडा-द्वारका मेट्रो रूट रही बाधित, यात्री परेशान
नोएडा-द्वारका रूट पर अक्षरधाम मंदिर के पास करीब 1.30 बजे से लेकर लगभग 2.20 बजे तक मेट्रो रेलगाड़ियों का परिचालन अचानक बाधित हो गया। इस दौरान स्टेशन पर सैकड़ों लोग इक्कठा हो गए। काफी देर बाद रेलगाड़ियों का परिचालन दोबारा शुरू हो सका।
मेट्रो के सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहिंद्र यादव ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से मेट्रो सेवा कुछ समय के लिए बाधित हुई थी लेकिन उसे तत्काल ठीक कर लिया गया।
उधर एक यात्री सुरेश कुमार ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों के नाम पर पहले बसें बंद कर दी गई और फिर सड़कों पर सीडब्ल्यूजी के लिए विशेष लेन बना दिया गया, जिससे लोगों के लिए परेशानियां खड़ी हो रही हैं। उसके बाद अब मेट्रो सेवा बाधित होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications