बल्क एसएमएस और एमएमएस पर 1 अक्टूबर तक रोक
गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक , "केंद्रीय दूर संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बुधवार शाम को विचार-विमर्श करने के बाद सभी मोबाइल फोन से बल्क एसएमएस और एमएमएस भेजने पर लगी पाबंदी को एक अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया।"
इससे पहले अयोध्या मसले पर आने वाले फैसले के मद्देनजर बल्क एसएमएस और एमएमएस पर 24 सितम्बर तक पाबंदी लगाई गई थी लेकिन इस मसले पर सर्वोच्च न्यायालय में हुई सुनवाई को देखते हुए इसे 30 सितम्बर तक बढ़ा दिया गया था।
गुरुवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के आने वाले फैसले को देखते हुए रोक एक अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications