नाटो का पाक चौकी पर हमला, 3 जवान मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान के कबायली जिले खुर्रम के मंडाटो खांडो पुलिस चौकी पर हुए इस हमले में तीन जवान घायल भी हुए हैं।
नाटो ने इस हमले की पुष्टि की है। उसका कहना है कि हमला आतंकवादियों को निशाना बनाकर किया गया था। यह क्षेत्र तालिबान और अल कायदा का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि हमले में मारे गए और घायल जवान पारामिलिट्री फ्रंटियर कोर के जवान थे, जो सीमा पर तैनात थे।
गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह के दौरान यह तीसरा मौका है जब नाटो ने पाकिस्तानी सीमा में आतंकवादियों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications