खाद्य महंगाई दर बढ़कर 16.44 प्रतिशत हुई
खाद्य महंगाई दर में यह वृद्धि 14 अगस्त को समाप्त सप्ताह के बाद से जारी है। इस सप्ताह खाद्य महंगाई दर 10.05 प्रतिशत थी। पिछले एक महीने में ही इस महंगाई दर में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है।
भारी बारिश के कारण हरियाण, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई थी जिससे खाद्यान्नों और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हुई।
प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर भी बढ़कर 18.31 प्रतिशत हो गई जो कि चार सितम्बर को समाप्त सप्ताह में 16.8 प्रतिशत थी।
ईंधन कीमतों के सूचकांक में हल्की नरमी आई है। 18 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में यह 10.73 प्रतिशत की दर से बढ़ा है जबकि इससे पिछले सप्ताह इसमें 11.48 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई थी।
महंगाई दर में इस वृद्धि से भारतीय रिजर्व बैंक पर सख्त मुद्रा नीति जारी रखने का दबाव बढ़ा है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस महीने की शुरुआत में अपनी रिवर्स रेपो दर 50 आधार अंक और रेपो दर 25 आधार अंक बढ़ा दी थी।
पिछले साल के इसी सप्ताह की तुलना में प्रमुख खाद्य पदार्थो की कीमतों में हुआ उतार-चढ़ाव निम्नानुसार है:
मोटे अनाज: 6.11 प्रतिशत
चावल: 4.05 प्रतिशत
गेहूं: 9.14 प्रतिशत
दालें: 5.94 प्रतिशत
सब्जियां: 5.87 प्रतिशत
फल: 15.13 प्रतिशत
दूध: 24.32 प्रतिशत
आलू: (-)50.48 प्रतिशत
प्याज: 1.39 प्रतिशत
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications