सौर्य मंडल से बाहर पृथ्वी जैसा ग्रह, जीवन की संभावना
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वैज्ञानिकों के दल द्वारा खोजे गए इस ग्रह का आकार पृथ्वी जितना ही है और इसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का तीन गुना है। यह ग्रह एक नजदीकी तारे की कक्षा में उतनी दूरी पर स्थित जहां इसके तल पर तरल जल मौजूद हो सकता है।
खगोलविद स्टीवन वोग्ट कहते हैं, "हमारे निष्कर्ष एक संभावित रहने योग्य ग्रह की सम्मोहक संभावनाएं प्रस्तुत करते हैं।" उन्होंने कहा कि वास्तव में यह ग्रह बहुत कम समय में खोज लिया गया है और इसका मतलब है कि इस तरह के ग्रहों की मौजूदगी सामान्य है।
यदि इस दल के निष्कर्षो को अन्य वैज्ञानिकों की स्वीकृति मिल जाती है तो यह अब तक खोजा गया ऐसा पहला ग्रह होगा जो पृथ्वी से बहुत हद तक मिलता-जुलता है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ग्रह जिस तारे की कक्षा में है, उस तारे से इसकी दूरी न तो बहुत ज्यादा है और न बहुत कम। उन्होंने कहा कि तारे से इतनी दूरी पर होने की वजह से ग्रह पर पानी तरल अवस्था में मौजूद रह सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रह पर जीवन के लिए एक प्रकार का सुरक्षात्मक वातावरण भी बहुत महत्वपूर्ण है।
हवाई स्थित 'डब्ल्यूएम कैक ऑब्जरवेटरी' में 11 साल तक अंतरिक्ष के अवलोकन के बाद यह खोज हुई है।
यह ग्रह लाल रंग के बौने तारे 'ग्लीज 581' की कक्षा में चक्कर लगाता है। यह तारा तुला नक्षत्र पर पृथ्वी से 20 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। पृथ्वी के समान ग्रह 'ग्लीज 581जी' इस तारे के चारों ओर लगभग वृत्ताकार कक्षा में चक्कर लगाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications