मप्र में आम दिनों जैसी ही चल रही है जिंदगी

अयोध्या पर फैसले के मददेनजर प्रदेश में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रदेष में निषेधाज्ञा लागू है और 50 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। दोपहर 12 बजे के बाद शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं दूसरे राज्यों से सटे जिलों की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

इसके बावजूद प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में आम आदमी की जिंद्गी अन्य दिनों जैसी ही चल रही है। नगर वाहन सेवा बगैर किसी बाधा के जारी है लेकिन सड़कों पर भीड़ आम दिनों के मुकाबले कुछ कम जरूर है। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ है मगर अन्य दिनों के मुकाबले कुछ कम है।

सुरक्षा जवान प्रमुख चौराहों से लेकर गलियों तक में तैनात हैं और हर आने जाने वाले पर नजर रखे हुए है। इतना ही नहीं गश्ती दल भी सक्रिय है और मुख्यमंत्री शिवराज िंसंह चौहान से लेकर तमाम वरिष्ठ अधिकारी प्रदेश के सुरक्षा इंतजामों पर नजर रखे हुए है।

प्रदेश की राजधानी भोपाल में एहतियात के तौर पर सिनेमाघरों के रात्रिकालीन शो पर पाबंदी लगा दी गई है। शराब की दुकाने बंद हैं और जगह-जगह नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+