लेहमन ब्रदर्स के स्मृति चिन्हों की नीलामी हुई
नीलामी केंद्र क्रिस्टी ने कहा कि कम्पनी के लंदन स्थित कार्यालय में मौजूद स्मृति चिन्हों की नीलामी से 42,050 पाउंड की राशि एकत्र हुई है।
वर्ष 2004 में शुरू हुए लंदन स्थित कम्पनी के कार्यालय की स्मारक पट्टिका 28,750 पाउंड में नीलाम हुई। इससे पहले इस पट्टिका की नीलामी से 1,500 पाउंड की राशि मिलने का अनुमान लगाया गया था।
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री और तत्कालीन वित्त मंत्री गार्डन ब्राउन ने कम्पनी के इस कार्यालय का उद्घाटन किया था।
अन्य शिल्प कृतियों में मैक्सिकों के कलाकार गेब्रियल ओरजोको द्वारा निर्मित कृतियां 99,560 पाउंड और ग्रे हुमे मेडोमा द्वारा निर्मित कृतियां 73,250 पाउंड में नीलाम हुई हैं।
कम्पनी की सम्पत्तियों की यह नीलामी 15 सितम्बर 2008 को लेहमन ब्रदर्स के दिवालिया होने के दो वर्ष पूरा होने के बाद की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications