बंदरगाहों के विकास पर खर्च होंगे 20.8 अरब अमेरिकी डॉलर
बंदरगाह और समुद्रवर्ती उद्योग पर सिंगापुर में आयोजित एक गोष्ठी में वासन ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे को सुधारना और उसका आधुनिकीकरण करना है ताकि इसके कार्य निष्पादन को वैश्विक मानकों के समकक्ष लाया जा सके।
बंदरगाह और समुद्रवर्ती क्षेत्र की विशेष चर्चा करते हुए वासन ने कहा कि भारत सिंगापुर के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को अब अधिक ऊंचे स्तर तक ले जाना चाहता है और बंदरगाह एवं समुद्रवर्ती गोष्ठी में भाग ले रहा एक बड़ा भारतीय शिष्टमंडल इसका प्रमाण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications