औषधि क्षेत्र में सहयोग के लिए रूसी प्रतिनिधिमंडल दिल्ली आएगा
यह प्रतिनिधिमंडल औषधि सचिव मुकुल जोशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेगा। दोनों पक्ष एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बारे में भी विचार-विमर्श करेंगे। बाद में उद्योग जगत से जुड़े दोनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडल भी शाम को बैठक में भाग लेंगे।
यह प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय औषधि शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़ तथा हैदराबाद के निकट बचूपल्ली स्थित डा. रेड्डीज संयंत्र सुविधा इकाइयों का भी दौरा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications