सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा 13 फरवरी को
यह परीक्षा जनवरी 2012 में शुरू होने वाले पाठयक्रमों के लिए और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में शुरू होने वाले (पुरुष और महिला) पाठयक्रमों के लिए आयोजित की जा रही है।
परीक्षा की योग्यता, शतोर्ं, पाठ्क्रम और योजना, परीक्षा के केन्द्रों और आवेदन पत्र भरने के दिशानिर्देशों आदि के ब्योरे के बारे में अभ्यार्थियों को 25 सितम्बर के रोजगार समाचार में प्रकाशित परीक्षा के विस्तृत नोटिस को देखना चाहिए। ब्योरा यूपीएससी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
अभ्यर्थी आनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए विस्तृत निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध है। अन्य अभ्यर्थी आयोग द्वारा अपनी परीक्षाओं के लिए तैयार सामान्य आवेदन फार्म भर सकते हैं। ये फार्म देश भर के मुख्य डाकघरों से खरीदे जा सकते हैं।
यूपीएससी में आवेदन पत्र के प्राप्त होने की अंतिम तिथि 25 अक्तू बर, 2010 है। सभी आनलाइन आवेदन 25 अक्टूबर तक भरे जा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications