प्रधानमंत्री ने की शांति की अपील (लीड-1)

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को आम जनता से अपील की कि 30 सितम्बर को अयोध्या विवाद पर फैसला आने के बाद शांति एवं सौहार्द बनाए रखा जाना चाहिए।

मनमोहन सिंह ने एक पुस्तक विमोचन समारोह के इतर मौके पर संवाददाताओं को बताया, "फैसला चाहे जो भी हो, लेकिन मैं समझता हूं कि हर किसी को देश में शांति, सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रयास करना चाहिए।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि 16 सितम्बर को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

इसके पहले मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एस.एच.कपाड़िया की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को टाले जाने के लिए एक पूर्व नौकरशाह द्वारा दायर याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लिए इस विवाद पर अपना फैसला सुनाने के लिए रास्ता साफ हो गया है।

अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ अयोध्या विवाद पर 30 सितम्बर को अपना फैसला सुनाएगी। इसके पहले उच्च न्यायालय 24 सितम्बर को फैसला सुनाने वाला था लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने उस पर रोक लगा दी थी।

पिछले सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम ने भी कहा था कि उच्च न्यायालय का फैसला कोई अंतिम शब्द नहीं होगा। क्योंकि कोई भी पक्ष इस मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+