मध्य प्रदेश: विदिशा में नर कंकाल मिले, जांच शुरू

जानकारी के मुताबिक विदिशा के गंजबासौदा कस्बे के शांतिवन श्मशान घाट के करीब एक खुले मैदान में सोमवार को तीन नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी।
पुलिस के मुताबिक शांतिवन श्मशान घाट के करीब ही जमीन में लावारिसों लाशों के साथ बच्चों की लाशों को दफनाया जाता है। पुलिस को आशंका है कि इन्हीं लाशों के नर कंकालों को किसी शरारती तत्व ने बाहर निकालने का काम किया है।
पुलिस का कहना है कि नर कंकाल कहीं और से नहीं आए हैं बल्कि इनके जमीन में दफनाए गए शवों के होने की ज्यादा संभावना है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications