सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, 30 को आएगा अयोध्या फैसला
नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने आज अयोध्या फैसला टालने वाली याचिका पर सुनवाई कर उसे खारिज कर दिया है। इसी के साथ अयोध्या मामले पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच द्वारा फैसला दिये जाने का रास्ता साफ हो गया है। इस सुनवाई का इंतजार पूरा देश कर रहा था। याचिका की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसएच कपाड़िया की अध्यक्षता वाली पीठ ने की। तीन सदस्यीय इस पीठ ने सर्वसम्मति से यह याचिका खारिज की।
अयोध्या मामले में फैसले की तारीख 30 सितंबर बताई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के याचिका खारिज करने के बाद, इलाहाबाद उच्च न्यायालय पर आगामी 2 दिनों में फैसला सुनाने का दबाव बन रहा है। इसकी वजह है कि हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच की उक्त पीठ जो मुकदमे की सुनवाई कर रही है, उसके एक न्यायाधीश की सेवानिवृति में मात्र 2 दिन रह गए हैं। अगर 2 दिनों में मुकमे का फैसला नहीं आता तो नये न्यायाधीश की नियुक्ति और उसके बाद दोनों पक्षकारों की नये सिरे से बहस होने के साथ ही, ये मामला लंबा खिचने के आसार बन जाएंगे।
ये याचिका पूर्व नौकरशाह चमेश चंद्र त्रिपाठी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए दाखिल की थी। इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रमेश चंद्र की इस याचिका को खारिज करने के साथ ही उन पर 50000 रुपये का जुर्माना भी लगा दिया था।
सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद रमेश चंद्र को अब इस जुर्माने की भरपाई भी करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications