छत्तीसगढ़: पुलिसकर्मियों की रिहाई के लिए 'गुप्त' बातचीत

ऐसे में राज्य सरकार जवानों की सुरक्षित रिहाई के लिए नक्सलियों के साथ 'गुप्त' बातचीत कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, "राज्य सरकार नक्सलियों के साथ गुप्त बातचीत कर रही है।" सूत्रों का कहना है, नक्सलियों की मांगों पर गौर किया जा रहा है और उनसे समयसीमा बढ़ाए जाने की अपील की गई है।
हालांकि प्रदेश सरकार नक्सलियों के साथ बातचीत पर चुप्पी साधे हुए है। सरकार ने फिलहाल इस बात से इंकार किया है कि वह नक्सलियों के साथ कोई बातचीत कर रही है। नक्सलियों ने 19 सितम्बर को बीजापुर के भोपालपटनम इलाके से सात पुलिसकर्मियों को अगवा कर लिया था। बाद में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई।
नक्सलियों ने रविवार शाम अपनी कुछ मांगे रखते हुए शेष चार पुलिसकर्मियों की रिहाई के लिए 48 घंटे की समयसीमा तय कर दी थी। राज्य के पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन का कहना है कि नक्सलियों की मुख्य मांग ऑपरेशन ग्रीन हंट को बंद करने की है। इसके अलावा कुछ संदिग्ध नक्सलियों की रिहाई की मांग भी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications