उड़ीसा में एक रंग में दिखेंगे सरकारी विद्यालय
जेना ने आईएएनएस को बताया, "हम राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों को एक रंग देना चाहते हैं, इस योजना को विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।"
उन्होंने बताया कि विद्यालयों के लिए कौन सा रंग उपयुक्त होगा इसके लिए वह विशेषज्ञों से बात कर रहे हैं। वह शीघ्र ही इस मामले में निर्णय लेंगे। उन्होंने बताया कि इससे सरकारी विद्यालय दूर से ही पहचान लिए जाएंगे।
उड़ीसा में सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 56,000 है, जबकि राज्य में 3,558 हाई स्कूल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications