राष्ट्रमंडल खेल : उद्घाटन समारोह में दिखेगी संस्कृति की झलक
उद्घाटन समारोह में भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधि करने वाले कार्यक्रम 'फैब्रिक ऑफ इंडिया सेगमेंट' समारोह के शुरआती दस मिनट में डिजाइनर मधु जैन और सुपरमाडल मिलिंद सोमण द्वारा तैयार किए गए 'द ट्री ऑफ नॉलेज' को प्रदर्शित किया जाएगा।
डिजाइनर मधु जैन ने बताया कि उद्घाटन समारोह के प्रारंभ में ही भारत की इस समृद्ध कला का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसे विश्व के करोड़ों लोग देखेंगे। कला और हस्तशिल्प की इस भारतीय विरासत को विश्व समुदाय के समक्ष लाने का यह सबसे उपयुक्त समय है। इससे भारतीय बुनकरों की कला और हस्तशिल्प की कारीगरी से दुनिया के लोग परिचित होंगे।
जैन के अनुसार यह कार्यक्रम भारत में लुप्त हो रही इस विरासत को लोगों के सामने लाएगा। साथ ही पुराने कपड़ों पर बुने गए 25 पैनल की सहायता से 110 फुट ऊंचे और 40 इंच चौड़े वृक्ष के तने का निर्माण किया जाएगा। इस अद्भुत कार्यक्रम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल और विश्व भर से आए उच्च पदाधिकारियों की उपस्थिति में पेश किया जाएगा।
इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications