कालिंदी ट्रैक से लापता पर्यटकों का सुराग नहीं
राज्य के आपदा न्युनिकरण एवं प्रबंधन केन्द्र के अनुसार इन पर्यटकों की खोज बीन के लिए मंगलवार को भी गहन अभियान जारी रहा, किन्तु सफलता हाथ नहीं लगी है।
गौरतलब है कि उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री से लेकर बद्रीनाथ तक फैला कालिंदी खाल ट्रैक पर्यटकों के लिए आकर्षक तो है लेकिन 16 हजार फुट ऊंचाई होने के कारण यहां परेशानियां भी काफी हैं।
बीते दस वर्षो में देशी विदेशी पर्यटकों सहित इस ट्रैक पर 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इस ट्रैक पर सबसे अधिक दिक्कत संचार व्यवस्था की होती है। बीते 21 सितंबर को बद्रीनाथ पहुंचने वाले एक ट्रैकिंग दल के नौ लोगों का पता नहीं चला है। लापता लोगों में छह बंगाली पर्यटक तीन पोर्टर एवं एक गाइड है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications