उत्तराखण्ड से मानसून विदा
राज्य मौसम केन्द्र के निदेशक आनंद कुमार शर्मा के अनुसार प्रदेश में इस बार करीब 1700 मिमी बारिश हुई है। जबकि सामान्य तौर पर राज्य में 1223 मिमी बारिश होती है। केन्द्र के अनुसार इस दफे सूबे में सामान्य से 41 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।
मौसम केन्द्र ने बताया कि इस साल जिलों में भी बारिश अच्छी खासी हुई है। देहरादून जिले में पिछले 44 वर्षो का रिकार्ड टूटा है। देहरादून में बारिश 3000 मिमी से ज्यादा दर्ज की गई जबकि अन्य जिलों में 1250 से लेकर 2361 मिमी तक ही बारिश दर्ज हुई है। केन्द्र का कहना है कि बीते साल सूबे में बारिश सामान्य से 29 फीसदी कम थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications