गरीबी से तंग महिला ने 2 बच्चों सहित आग लगाई
जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मझवारा गांव में माधुरी (32) ने अपने दो बेटों शुभम (8) और सुमित (3) के साथ मिट्टी के तेल छिड़ककर आत्महत्या कर ली।
जलालपुर थाना प्रभारी परमहंस तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर माधुरी ने यह कदम उठाया। घटना की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि माधुरी के पति पवन (36) की पिछले दिनों नौकरी छूट जाने से घर की माली हालात ठीक नहीं थी, जिससे वह परेशान थी।
पलिस के मुताबिक माधुरी ने उस समय यह कदम उठाया जब घर पर उसका पति नहीं था। आस-पास के लोग आग देखकर जब तक उसे बुझ्झाते तीनों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications