दिल्ली में डेंगू के 95 नए मामले
दिल्ली नगर निगम के अनुसार जिस तरह से डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं, उससे लगता है कि यह संख्या वर्ष 2006 के आंकड़े को पार कर जाएगी। वर्ष 2006 में राजधानी में 3,366 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इस बीमारी से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
डेंगू से दक्षिणी दिल्ली का इलाका सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। यहां के 446 लोग डेंगू से पीड़ित हैं, इसके बाद सिविल लाइन क्षेत्र के 401 और रोहिणी क्षेत्र के 363 लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications