जयललिता को मिली धमकी की सीबीआई जांच होगी
चेन्नई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को निर्णय लिया कि पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता को मिले धमकी भरे पत्रों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच कराई जाए। पत्रों में जयललिता को जान से मारने की बात लिखी गई है।
राज्य सरकार ने यह फैसला तब लिया है, जब एक दिन पहले सोमवार को ओ.पन्नेरसेल्वम के नेतृत्व में एआईएडीएमके के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव एवं गृह सचिव से मुलाकात की थी और मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की मांग की थी।
प्रतिनिधिमंडल ने तमिलनाडु पुलिस द्वारा की गई मामले की जांच के तौर-तरीके से नाखुशी जाहिर की।
एआईएडीएमके के अनुसार इस धमकी का मकसद जयललिता को अगले महीने मदुरै में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने से रोकना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications