दिल्ली बलात्कार की राजधानी : भाजपा
नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुषमा स्वराज ने मंगलवार को दिल्ली को बलात्कार की राजधानी बताया।
स्वराज ने यह टिप्पणी उस समय की, जब वह शहर में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही थीं।
बाद में सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन की ओर आगे बढ़ते हुए जंतर मंतर पर गिरफ्तारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications