अयोध्या विवाद : विहिप ने किया अदालत के फैसले का स्वागत
नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ को फैसला देने से रोकने संबंधी याचिका को खारिज किए जाने का विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने स्वागत किया है।
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल ने एक बयान जारी कर कहा, "सर्वोच्च न्यायालय के आज के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। जो पक्ष इसको रोकने में लगे थे उनकी अपकीर्ति भी चारों ओर हो रही थी। इस बात का भी पता लगाने की आवश्यकता है कि कौन से तत्व और शक्तियां निर्णय रोकने के पीछे लगी थीं।"
उन्होंने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से जन्मभूमि से जुड़े लगभग सभी पक्षों को समाधान हुआ होगा और संदेह का वातावरण अब समाप्त होगा। हमारे संतों ने बहुत ही स्पष्ट रूप से कहा है कि हमें हमारे पक्ष में या विपक्ष में चाहे जैसा भी निर्णय आता है देश में सर्वत्र शान्ति बनाये रखनी है। संतों के वचन का पालन सब हिन्दू समाज करें, ऐसा इस अवसर पर मेरा निवेदन है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications