राष्ट्रमंडल खेल : शीला बोलीं, 3 अक्टूबर तक पूरे होंगे सभी काम

एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं शीला ने कहा, "जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम सहित अन्य आजोजन स्थलों पर निर्माणकार्य पूरा हो चुका है। जहां काम बाकी हैं, वहां तीन अक्टूबर से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।"

ऐसे में जबकि खेलों के शुरू होने में पांच दिनों का समय रह गया है, शीला ने यह सफाई दी कि दूसरे देशों में भी खेलों के शुरू होने से ठीक पहले तक काम चलता रहता है।

बकौल शीला, "यह होता रहता है लेकिन मैं आपको आश्वस्त करती हूं कि तीन अक्टूबर से पहले सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद हम खेलों की सफल मेजबानी करेंगे।"

खेल गांव में चोरी से जुड़ी खबरों के बारे में पूछे जाने पर शीला ने कहा कि विदेशी खिलाड़ियों को अपने कमरे बंद रखने चाहिए। शीला ने कहा, "मैं तो मेहमानों को यही सलाह दूंगी कि वे अपने कमरे बंद रखें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+