देश से 3.86 करोड़ मोबाइल फोन का निर्यात
परामर्श संस्था आईडीसी द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक देश में निर्मित दोहरे और तिहरे सिम कार्ड वाले मोबाइलों का निर्यात 38.5 प्रतिशत बढ़ा है।
आईडीसी इंडिया के सहायक उपाध्यक्ष (शोध) अनिर्वान बनर्जी ने कहा, "इस तिमाही में कई कम्पनियों ने मूल्य संवेदी भारतीय बाजार के लिए कई मोबाइल बाजार में उतारे हैं।"
उन्होंने कहा, "इन मोबाइलों को छोटे कस्बों और गांवों में पहली बार मोबाइल उपयोग करने वाले लोगों ने काफी पसंद किया है।"
निर्यात के क्षेत्र में फिनलैंड की कम्पनी नोकिया ने 36.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है वहीं कोरियाई कंपनी सैमसंग का दूसरा और चीनी कंपनी जी-5 का पांचवां स्थान रहा है।
आईडीसी के दूरसंचार विशेषज्ञ नवीन मिश्रा ने कहा, "भारतीय मोबाइल बाजार ने एक से अधिक सिम वाले मोबाइल के क्षेत्र में 38.5 प्रतिशत की विकास दर प्राप्त करके अपना विशिष्ट स्थान बनाया है।"
पिछले छह महीनों में देश में पांच सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता कम्पनियां नोकिया, सैमसंग, जी-5, माइक्रोमैक्स और स्पाइस रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications