राष्ट्रमंडल खेल : सुजुकी ने सौंपे 'इको-फ्रेंडली' वाहन
मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिंझू नकानिशी ने बताया कि दिल्ली के परिवहन मंत्री अरविंदर सिंह लवली को दो हाइब्रिड (एसएक्स4) कारें और एक इलेक्ट्रिक 'इको' बहुद्देशीय वाहन (एमयूवी) सौंपा जा चुका है।
प्रबंध निदेशक ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़कर मारुति सुजुकी गौरवान्वित महसूस कर रही है।" उन्होंने कहा कि कंपनी खेलों में प्रदर्शन के लिए भविष्य की तकनीक पर आधारित 14 कारें देगी। इनमें 10 हाइब्रिड एसएक्स4 और चार इलेक्ट्रिकल 'इको चार्ज' वाहन होंगे।
कंपनी ने हाल ही में सीएनजी इंजन के अनुकूल अपनी पांच कारों को बाजार में उतारा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications