राष्ट्रमंडल खेल : जयचंद्रन की याचिका पर आयोजन समिति को नोटिस

अपनी याचिका के माध्यम से जयचंद्रन ने आयोजन समिति से पांच करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। जयचंद्रन की दलील है कि गलत आरोपों के कारण उनकी मानहानि हुई है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने पांच अगस्त को जयचंद्रन को समिति के दो अन्य सदस्यों टी.एस. दरबारी और संजय महेंद्रू के साथ बर्खास्त कर दिया था। जयचंद्रन ने लंदन में आयोजित क्वींस बैटन रिले समारोह में बरती गई कथित अनियमितता को लेकर अपनी बर्खास्तगी को अवैध बताया है।

जयचंद्रन की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश सुनील गौड़ ने आयोजन समिति से बर्खास्तगी से जुड़ी सभी दस्तावेज और सबूत पेश करने को कहा है। इसके मामले की अगली सुनवाई चार जनवरी, 2011 को होनी है।

जयचंद्रन ने इस याचिका के माध्यम से पद पर बहाली की मांग की है। उन्हें आयोजन समिति में संयुक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+