अनिल अंबानी समूह की कम्पनियों के शेयर उछले

मंगलवार को समूह की रिलायंस पावर, रिलायंस कैपिटल और रिलायंस कम्युनिकेशन के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुई।

रिलायंस पावर का 2015 तक 25,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता का लक्ष्य निर्धारित किए जाने के कारण बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कम्पनी के शेयर में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कम्पनी के शेयर ने दिन के कारोबार में 164.60 रुपये का उच्च स्तर छुआ।

समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने कहा कि रिलायंस पावर ने देश में 10,000 मेगावॉट की ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 50,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाने के प्रयास सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं।

अंबानी ने कहा, "वर्ष 2015 तक हमारा लक्ष्य 25,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता निर्मित करने का है।"

समूह की एक अन्य प्रमुख कम्पनी रिलायंस कैपिटल ने बीएसई पर 1.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 823.90 अंक का उच्च स्तर छुआ। अंबानी ने कहा कि कम्पनी 18-20 प्रतिशत का मुनाफा कमाने के लिए आधारभूत संरचना क्षेत्र को 50,000 करोड़ रुपये का कर्ज उपलब्ध कराएगी।

मुनाफावसूली आने पर हालांकि कम्पनी का शेयर केवल 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 814 रुपये पर बंद हुआ।

रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर बीएसई पर 3 प्रतिशत बढ़कर 174.65 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा बाद में यह 170.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+