स्वास्थ्यकर है ऑपरेशन से पहले कुछ खाना!

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक ऑपरेशन से पहले मरीज को भूखा रखने की बजाए उसे छह घंटे पहले तक खाने में कार्बोहाइड्रेट की उच्च मात्रा वाला भोजन जैसे आलू या पास्ता दिया जा सकता है। इसके अलावा उसे ऑपरेशन से दो घंटे पहले तक अधिक ऊर्जा वाले पेय दिए जा सकते हैं।

शोध में स्पष्ट हुआ है कि ऑपरेशन से पहले मरीज के खाने-पीने से उसके स्वास्थ्य में बहुत कम जटिलताएं आती हैं। दूसरी ओर, इससे उसे जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिलती है और उसकी ऑपरेशन के बाद अस्पताल में रहने की अवधि कम हो जाती है।

उदाहरण के लिए उदर संबंधी शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज कई सप्ताह तक अस्पताल में रहने की बजाए तीन या चार दिन बाद ही घर लौट सकते हैं।

गौरतलब है कि करीब एक शताब्दी से भी पहले से चिकित्साशास्त्र में ऐसा माना जाता रहा है कि मरीज को उसके ऑपरेशन से 12 घंटे पहले से खाने-पीने के लिए कुछ नहीं देना चाहिए।

लंदन के सेंट मार्क्‍स अस्पताल में आंत कैंसर से पीड़ित माइकल अटार्ड के मामले में इस धारणा को न मानते हुए उन्हें खाने-पीने दिया गया था और उन्हें इससे काफी लाभ भी हुआ था।

नब्बे के दशक के अंतिम वर्षों में डेनमार्क के शल्य चिकित्सक प्रोफेसर हेनरिक केहलेट ने ऑपरेशन से पहले मरीज को भूखा रखने की बात को तर्कहीन बताया था।

ब्रिटेन में वर्ष 2002 से ही चिकित्सक मरीज को ऑपरेशन से पहले खाने-पीने देने के केहलेट के दृष्टिकोण को मानते आ रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+