भारतीय मूल के पत्रकार अमृत काकारिया नहीं रहे

काकारिया के परिवार में उनकी पत्नी बेटिना काकारिया और भाई बाल काकारिया सहित अन्य पारिवारिक सदस्य हैं। उनके परिवार का कहना है कि काकारिया कैंसर पीड़ित थे लेकिन वह स्वस्थ हो रहे थे।

मीडिया में 45 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद वर्ष 2002 में वह इससे दूर हो गए थे। कुछ समय पहले तक वह अमेरिया में 'इंडिया टुडे' समूह के प्रमुख थे। उन्होंने पहले 'इंडिया टुडे' का उत्तर अमेरिकी संस्करण शुरू किया था। उन्होंने दिल्ली और लंदन में भी काम किया था।

दक्षिण एशियाई पत्रकार संघ (एसएजेए) के सदस्य रहे काकारिया ने 'इंडिया टुडे' के संस्थापक सदस्यों के एक सलाहकार के रूप में इस समूह के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

वर्ष 1996 में एसएजेए पत्रकारिता पुरस्कारों की शुरुआत के लिए उन्होंने निजी तौर पर 2,000 डॉलर की राशि दी थी।

काकारिया का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+