ओबामा की यात्रा से पहले 'बाधाएं' दूर कर ली जाएंगी: अमेरिका

वाशिंगटन, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे से पहले तकनीक से जुड़े निर्यात पर नियंत्रण, वीजा शुल्क में वृद्धि और भारतीय परमाणु दायित्व विधेयक को लेकर अमेरिकी उद्योग जगत की चिंताओं सहित तमाम मसलों को हल कर लिया जाएगा।

दक्षिण एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री राबर्ट ब्लैक ने सोमवार को कहा, "इतने व्यापक और बड़े स्तर के संबंध में हमेशा कुछ न कुछ बाधाएं आती हैं। परंतु बेहतर परस्पर सहयोग के जरिए हम इन बाधाओं को दूर कर लेंगे।"

ओबामा की नवंबर में होने वाली भारत यात्रा से पहले यहां विदेश मंत्री एस.एम कृष्णा ने अपनी अमेरिकी समकक्ष हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद ब्लैक ने संवाददाताओं से बातचीत में भरोसा जताया कि राष्ट्रपति की यात्रा से पहले सभी दिक्कतें दूर कर ली जाएंगी।

उन्होंने कहा, "परमाणु दायित्व और वीजा शुल्क में वृद्धि के मामले सहित तमाम बाधाओं को दूर करने के लिए दोनों पक्षों में पूरा सामंजस्य है। मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि हम इन मसलों को हल कर लेंगे।"

भारत को उच्च तकनीक से जुड़ी वस्तुओं के निर्यात पर अमेरिकी नियंत्रण के मसले पर ब्लैक ने कहा कि उन्हें इस संबंध में सकारात्मक समाधान की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "अभी हम इस मामले पर समाधान तक नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में हमे आगे बातचीत जारी रखनी है। मुझे सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है।"

परमाणु दायित्व विधेयक में किए गए कुछ संशोधनों पर अमेरिकी उद्योग जगत से जुड़े कुछ लोगो की चिंता पर ब्लैक ने कहा कि भारत के साथ इस मसले पर बातचीत करके एक सकारात्मक हल निकाला जाएगा ताकि अमेरिकी कम्पनियां भारत के असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अपना पूरा योगदान दे सकें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+