विदिशा में नर कंकाल मिले, जांच शुरू
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विदिशा के गंजबासौदा कस्बे के शांतिवन श्मशान घाट के करीब एक खुले मैदान में सोमवार को तीन नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी।
गंजबासौदा के थाना प्रभारी राकेश मोहन शुक्ला ने आईएएनएस को बताया है कि शांतिवन श्मशान घाट के करीब ही जमीन में लावारिसों के साथ बच्चों की लाशों को दफनाया जाता है। पुलिस को आशंका है कि इन्हीं लाशों के नर कंकालों को किसी शरारती तत्व ने बाहर निकालने का काम किया है।
शुक्ला ने बताया है कि नर कंकाल कहीं और से नहीं आए हैं बल्कि इनके जमीन में दफनाए गए शवों के होने की ज्यादा संभावना है। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications