मादक पदार्थो के 3 तस्कर गिरफ्तार
जिले के पंडरी थाना क्षेत्र के अघौरा गांव में सोमवार रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शिवबली विश्वकर्मा व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया।
पंडरी थाना प्रभारी रमेश चौबे ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि सभी गिरफ्तार तस्कर स्थानीय निवासी हैं और उनकी उम्र करीब 45 वर्ष है। उन्होंने बताया कि शिवबली मुख्य अभियुक्त है और बरामद गांजा बिहार से लाया गया था।
चौबे के मुताबिक शिवबली ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह बिहार स्थित गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे पड़ोसी राज्यों में मादक पदार्थो की आपूर्ति करवाने का काम सौंपा गया था।
चौबे ने बताया कि हमें पूछताछ में इस गिरोह के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications