गुरुवार तक जमा होंगे हज यात्रियों के आवेदन, पासपोर्ट
राज्य हज समिति के अध्यक्ष सलीम कुरैशी ने बताया है कि 'हज कमेटी ऑफ इंडिया', मुम्बई ने जरूरी कागजात जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितम्बर तय की है। तय तिथि के बाद समिति के कार्यालय में आवेदन तथा पासपोर्ट जमा नहीं किए जा सकेंगे।
उन्होंने आगे बताया है कि चयनित एवं प्रतीक्षा सूची के हज यात्रियों को इसके अलावा पासपोर्ट कार्यालय में 'फॉरेन एक्सचेंज' के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 'पे-इन-स्लिप' के माध्यम से राशि जमा करानी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications