साधु यादव का चुनाव समिति के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा
साधु यादव ने पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस में जो लोग टिकट बांटने का कार्य कर रहे हैं, वे ऐसे लोगों को टिकट दे रहे हैं जिनका हारना तय है।
उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे दल के सांसदों द्वारा भेजे गये नामों पर विचार किया जा रहा है जबकि अच्छे और कर्मठ कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सिपाही हैं और पार्टी को इससे अगाह करना उनकी जिम्मेवारी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने की किसी संभावना से इंकार करते हुए कहा कि वह सिपाही हैं और कार्य करेंगे। उन्होंने हालांकि यह जरूर कहा कि अगर पार्टी नहीं चेती तो वे कोई भी कदम उठा सकते हैं।
साधु यादव ने पिछले लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। कांग्रेस ने सोमवार की देर रात 77 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। करीब 20 वर्षो के बाद राज्य में कांग्रेस विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications